नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।
सोमवार, 15 सितंबर को बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (बीपीएसआरए) अररिया यूनिट का स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर संगठन के इतिहास में खास रहा क्योंकि पहली बार स्थापना दिवस को प्रदेश स्तर पर भी मान्यता मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट सचिव विकास कुमार ने की।
शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार, बीपीएसआरए बिहार-झारखंड महामंत्री मनोज कुमार सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार, दरभंगा यूनिट प्रतिनिधि, अररिया यूनिट अध्यक्ष सुमन कुमार, उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर, संयुक्त सचिव रंजीत कुमार तथा फारबिसगंज यूनिट अध्यक्ष प्रिंस कुमार ठाकुर शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि इस वर्ष पहली बार बीपीएसआरए ने स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय लिया है, जिससे संगठन की एकता और मजबूती का संदेश जाता है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजयी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। सांस्कृतिक माहौल के साथ स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे पूरा आयोजन उत्सव का रूप ले लिया।
कार्यक्रम की सफलता में कन्हैया कुमार, गुरुदेव कुमार, शेखर झा, कुंदन कुमार, चंदन कुमार झा, दीपक कुमार, आदित्य कुमार, निशांत गौरव, अजय कुमार, कुणाल भारती, अनुराग कुमार झा, आरजू आलम, परेश झा, सुशील देव, राहुल कुमार, गुलशन कुमार, प्रणव चौधरी, नीतीश कुमार, नंदन कुमार, विक्रम कुमार, प्रत्यूष मिश्रा, सुब्रत कुमार, मनोज मल्लिक, सत्यम राजपूत, टिंकू कुमार आदि की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
स्थापना दिवस का यह भव्य आयोजन न सिर्फ दवा प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि परिवार और समाज को भी संगठन के महत्व और योगदान से अवगत कराने का अवसर बना। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संगठित प्रयासों से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।





















