नजरिया न्यूज़, अररिया।
एक बड़े सामाजिक आयोजन का साक्षी बनेगा तेरापंथ युवा परिषद । रक्तदान अमृत 2025 अभियान के तहत मेगा रक्त डोनेशन कैंप का आयोजन तेरापंथ युवा परिषद द्वारा तेरापंथ (भवन जैन) धर्मशाला, अररिया में किया जा रहा है। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और SSB ने भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। विभिन्न जगहों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं और जनजागरूकता अभियान चलाया गया है। अधिकारियों ने भी आम जनता से अपील की है कि रक्तदान को महादान मानते हुए इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
तेरापंथ युवा परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना है, बल्कि युवाओं को समाजसेवा की ओर प्रेरित करना भी है। रक्तदान के लिए सभी चिकित्सा इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित और सुचारू रहे।
इस शिविर में स्थानीय स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों का लक्ष्य अधिकतम यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा का यह संकल्प अररिया ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जनसेवा की नई दिशा देगा और युवाओं में मानवीय संवेदनाओं को और प्रखर बनाएगा।





















