आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र ऋषिदेव, पिता भूषण ऋषिदेव, ग्राम कुपारी वार्ड संख्या 4 निवासी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र ऋषिदेव पचीरा गांव आर्केस्ट्रा देखने आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव गांव के दुलारदई धार में बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।





















