= वर्तमान वित्तीय वर्ष में गत दो वित्तीय वर्षों से पीछे चल रहा है अखंडनगर क्षेत्र पंचायत
=3.5 करोड़ रुपये में से 1.68करोड़ रुपये अखंडनगर क्षेत्र पंचायत ने किया अभी तक व्यय
अधिवक्ता जयकृष्ण पांडेय, संवाददाता नजरिया न्यूज, कादीपुर, 16सितंबर।
उत्तर प्रदेश अंतर्गत क्षेत्र पंचायत अखंडनगर प्रत्येक वर्ष अधिक प्रगति करने में सफल रहता है। लेकिन, सुलतानपुर जिले के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित अखंडनगर क्षेत्र पंचायत वर्तमान वित्तीय वर्ष में गत दो वित्तीय वर्ष के सापेक्ष पीछे चल रहा है।
प्रमुख समर्थक सदस्यों ने कहा, गत वित्तीय वर्ष से इस वर्ष भी अच्छा कार्य हुआ है। व्यय पंजिका में वर्तमान वित्तीय वर्ष का डेटा अभी जमा नहीं हुआ होगा। 31मार्च 2026 के बाद ही इस वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का पता लग सकेगा।

फाइल फोटो, राजेश गौतम,विधायक कादीपुर विधानसभा क्षेत्र, यूपी
त्वरित टिप्पणी:प्रमुख समर्थक सदस्यों ने कहा, गत वित्तीय वर्ष से इस वर्ष भी अच्छा कार्य हुआ है। व्यय पंजिका में वर्तमान वित्तीय वर्ष का डेटा अभी जमा नहीं हुआ होगा। 31मार्च 2026 के बाद इस वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का सही पता लग सकेगा -नजरिया न्यूज
फिलहाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अप्रैल से 15सितंबर तक के डेटा के अनुसार 3.5करोड़ रुपये आवंटन के सापेक्ष 1.68करोड़ रुपये का व्यय क्षेत्र पंचायत समिति अखंडनगर ने किया है। इससे पहले
वित्तीय वर्ष 2024-25में 5.32करोड़ रुपये में से 3.87 करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायत अखंडनगर के प्रमुख और सदस्यों ने भी व्यय किया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24में क्षेत्र पंचायत अखंडनगर के सदस्यों और प्रमुख ने 3.64करोड़ रुपये के लगभग व्यय किया था। वर्ष 2023-24 में 5.97करोड़ रुपये के लगभग आवंटन अखंडनगर क्षेत्र पंचायत को किया गया था।






















