नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
नालसा नई दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायमण्डल अररिया के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. इसकी अनुवाई न्यायमण्डल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने की.
न्यायमण्डल अररिया के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1625 सुल्हानिये मामलो का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में उनकी आपसी सहमति व रजामंदी के आधार पर किया गया.
प्रथम सत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया.
दीप प्रज्वलन के इस कार्य में फैमिली जज अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार व अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने अपनी सहभागिता रखी.
उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए वादकारियों से सुलह समझौता करने की अपील की गई.
उदघाटन सत्र के मौके पर डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियो के अलावा डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता, एलएडीसी के सभी पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कोर्टकर्मी मौजूद दिखे.
बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर सुलहनीय आपराधिक वादों के 638 मामले, मैट्रीमोनियल के 12 केसेस, बीएसएनएल, मोटर व्हक़ील चालान मेटर्स सहित अन्य कंपाउनडबल मामलो के 59 केसेस, एग्जीक्यूटिव साइड पुराना धारा 107 सीआरपीसी नया धारा 126 बीएनएसएस के तहत 192 मामलो का निपटारा समझौता के बिंदु पर किया गया
वही, जिले के सभी बैंक मिलकर कुल 777 मामलों में 03 करोड़ 87 लाख 30 हजार 840 रूपया समझौता के तहत 02 करोड़ 46 लाख 17 हजार 996 रूपया वसूली किया गया.
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने जानकारी दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलो
के लिए 17 बैंच बनाये गये. इसमे 16 बेचो मे न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्तागण रहें व 17वे बैंच मे कार्यपालिका की ओर से डीएम की ओर से प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहें.
बताया गया कि सिविल कोर्ट परिसर में न्यायार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल की तैनातगी की गई है।
मंच का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की. जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की.



















