आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत स्थित एक विवाह भवन में मंगलवार को जन सुराज पार्टी की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत निवासी एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी अजीत कुमार पासवान ने की।बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के विचारों और संदेशों को अधिक से अधिक जनता तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में कई प्रमुख नेता शामिल रहे।
इनमें भावी प्रत्याशी अजीत कुमार पासवान के अलावा अनूप चौधरी, मुन्ता यादव, नीरज यादव, मिथुन कुमार पाधेय, राजेश कुमार पासवान, सिकंदर ऋषिदेव, रामविलास ऋषिदेव और धर्मेंद्र ऋषिदेव मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ करने की बात कही।





















