अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल।
एंकर – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा पिपरा के द्वारा खाता धारक की दुर्घटना में मौत के बाद उसके नॉमिनी को 2 लाख का चेक दिया गया। मौके पर मौजूद स्टेट बैंक आफ इंडिया पिपरा के ब्रांच मैनेजर शशि शेखर कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसी भी खाता धारक की दुर्घटना में मौत होने पर उनके नॉमिनी को इंसोरेंस की राशि के रूप में 2 लाख का भुगतान किया जाता है.
इसी कड़ी में एक खाताधारक रितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उसके नॉमिनी रूबी देवी को एसबीआई द्वारा 2 लाख का चेक प्रदान किया गया इस दौरान ब्रांच मैनेजर ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ऐसे खाताधारक जिसकी किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को इस योजना के माध्यम से डेथ क्लेम के रूप में इंश्योरेंस की राशि 2 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है ।






















