आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम कसने में रानीगंज पुलिस ने सोमवार की संध्या बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के समीप अर्टिगा कार (नंबर BR 11 BQ) की तलाशी के दौरान पुलिस ने 247 ग्राम स्मैक बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्कर चंपानगर से रानीगंज होते हुए फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजय साह एवं अमित विश्वास, दोनों निवासी वार्ड संख्या 9, चंपानगर, के रूप में हुई है।
कार्रवाई का नेतृत्व एसआई सुरेंद्र कुमार ने पुलिस दल के साथ किया। रानीगंज थाना अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उन्हें शीघ्र ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा





















