आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मंगनी लाल मंडल का रानीगंज में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे रविवार को फुलपरास से धमदाहा जाने के क्रम में रानीगंज पहुंचे।जैसे ही उनका काफिला काली मंदिर चौक पर पहुंचा, स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन और उत्साह प्रदर्शित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा गरीब,
किसान और नौजवानों की आवाज बुलंद करता रहा है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे स्वागत समारोह के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम, युवा राजद जिला अध्यक्ष वसरुद्दीन उर्फ वशिर, सूरज देव, संजीव पासवान, कुंदन महतो, नयन मेहता इत्यादि कार्यकर्ता थे





















