= नई व्यवस्था आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति की पूर्व व्यवस्था से अच्छी है
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, 6सितंबर।
नियुक्ति और वेतन व्यवस्था
सरकार के मुताबिक़ आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी। वेतन हर महीने की 1 से 5 तारीख़ के बीच सीधे बैंक खाते में आएगा।ईपीएफ़ और ईएसआईसी का अंशदान भी सीधे खाते में जाएगा।
कर्मचारियों से महीने में 26 दिन सेवा ली जा सकेगी और नियम उल्लंघन की स्थिति में सेवा तुरंत समाप्त हो सकेगी।
त्वरित टिप्पणी: प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मीडिया से कहा, “काग़ज़ पर ही योजना सही लग रही है, लेकिन अभी तक संविदा पर काम कर रहे लोगों का कोई भविष्य नहीं है।उनको नियमित रोज़गार कैसे दिया जाएगा इसकी कोई स्पष्टता नहीं है। संविदा कर्मी की आयु सीमा निकल जाएगी तो उन्हें आगे रोज़गार कैसे मिलेगा, यह बड़ा प्रश्न है।
उन्होंने कहा, “सरकार को नियमित रोज़गार देने पर विचार करना चाहिए। एजेंसी के माध्यम से संविदा कर्मी रखना बेरोज़गारी का हल नहीं है।फिलहाल ,नई व्यवस्था पूर्व से बढ़िया है।






















