दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज, 7सितंबर।
नरगिस और राजकपूर को उनकी फिल्म देखने वाले उनके मुरीद हो जाते थे।श्री 420′ 70 साल पहले 6 सितंबर 1955 को रिलीज़ हुई थी।
श्री 420′ फिल्म में जब गांव से शहर आया राज (राज कपूर) डिग्री होने के बावजूद नौकरी नहीं ढूंढ पाता और वह रद्दी वाले की दुकान पर अपना मेडल गिरवी रखने चला जाता है, जो उसे ईमानदारी के लिए कभी मिला था। आज 70साल बाद भी श्री 420 फिल्म, बेरोजगार युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह और सुखद है कि अधिकांश होनहार युवकों की आस अभी भी परवान पर हैं। भले ही इसके लिए उन्हें रील बनाकर जिंदगी की सच्चाई प्रकट करनी पड़ रही हो!।






















