अनिल उपाध्याय पूर्वींचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 07सितंबर।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने पांच सितंबर को गोरखपुर थे। उन्होंने गोरखनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा:अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बिना भेदभाव, सबकी समृद्धि एवं खुशहाल जीवन सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि ।जनसमस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, निष्पादित समस्याओं का फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।






















