= उत्तर मंजिल का सौदा कब हुआ अखिलेश जी?
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज, लखनऊ 06सितंबर।
अपने ह्वाट्सएप चैनल पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कहा “सम्पत्ति हो या देश की, बीजेपी सिर्फ़ बेंच रही है”। भाजपा को राष्ट्र की सम्पत्तियां बनाना नहीं आता सिर्फ़ और सिर्फ़ बेचना ही आता है। उन्होंने कहा,
“लगता है जब पैसा कम पड़ गया तो उप्र सरकार ने अपने ‘एक ट्रिलियन’ के झूठे दावे में पैसे जोड़ने के लिए अब ‘छत्तर मंज़िल’ को अपने संगी-साथियों को ख़ुफ़िया तरीके से गुपचुप बेच दिया है”।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उनके ह्वाट्सएप चैनल पर उनके द्वारा पोस्ट वीडियो -नजरिया न्यूज
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव अपने पोस्ट में उठाए गए मुद्दों की सही जानकारी नहीं देते। इसी मुद्दे में में वीडियो क्लीपिंग है। गीत बज रहा है। कब कौन संपत्ति और किसने बेंच दी और किसने खरीदा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नौसिखिया पत्रकार की तरह जो मन में आया वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पोस्ट कर देते हैं। यह बात वीडियो की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव के समर्थकों ने कही। टिप्पणी सही भी है।
बीजपी ‘फ़रोख़्तपेशा’ बन गयी है।























