गोविन्द कुमार/ नजरिया न्यूज कुशेश्वरस्थान दरभंगा।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के तिलकेश्वर पंचायत का सम्मेलन शनिवार को कराइन महादलित टोले में रमाशंकर सदा की अध्यक्षता एवं दिलीप साह के संचालन में में हुई। सम्मेलन को दरभंगा जिला खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि तिलकेश्वर के महादलित मुसहर समुदाय के लोग आज भी सभी तरह के सरकारी सुविधा से वंचित है। तिलकेश्वर के 500 से अधिक महादलित परिवार को अपना वास का भूमि नहीं है। महादलित परिवार के लोग वर्षों से बांद पर वसा हुआ है।
उन्होंने सरकार से सभी दलित एवं महादलित परिवार को बास की जमीन उपलब्ध कराने तथा उपलब्ध भूमि पर आवास, बिजली, पानी, सड़क तथा सामुदायिक भवन की व्यवस्था कराने की मांग किया। खेत मजदूर यूनियन के राज्य समिति सदस्य ललितेश्वर पासवान ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मजदूरों को मनरेगा में 200 दिन काम और 600 मजदूरी देने की मांग किया। कार्यक्रम को खेत मजदूर यूनियन के बिरौल अनुमंडल सचिव अशर्फी दास,
सीपीएम जिला कमेटी सदस्य सज्जन राय,खेत मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री दिलीप साहि ने संबोधित किया। मौके पर सकलदेव सदा, जितेंद्र सदा, रूपा देवी गीत देवी, सुमन देवी सविता देवी और रमाशंकर सदा आदि मौजूद थे।
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव...














