नजरिया न्यूज़, भरगामा, अररिया।
अररिया जिला के भरगामा हाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ श्री बलभद्र जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकत्र होकर भगवान बलभद्र की आराधना में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी एवं व्यापार आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत, अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भगत और कलवार इंडिया एसोसिएशन के महासचिव जयकृष्ण भगत शामिल हुए। अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार हुआ और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कलवार समाज के सम्मानित सदस्य भी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से सुधीर भगत, रामचंद्र भगत, संतोष सुराणा, आनंद भगत, दीपचंद भगत, मनोज भगत, शिव नारायण भगत, राजेश्वर भगत, मुकेश, संवेदक रौशन भगत, कौशल भगत, बमबम भगत, विकास भगत, अमन भगत, ललन भगत सहित अन्य कई प्रखंडों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक गीत-संगीत, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज (भंडारा) के साथ हुआ। श्री बलभद्र जयंती के इस आयोजन ने न केवल समाज को एकजुट किया बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।





















