आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बिहार के काशी कहे जाने वाले मोतिहारी के अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। देर रात्रि से हीं लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। कांवरिए बेलवा घाट संगम नदी से जल लेकर मंदिर तक पहुँच रहे हैं।
कांवरियों की सेवा सुविधा लिए मार्ग पर कई सेवा शिविर लगाए हैं।मोतिहारी में डॉ. आशुतोष शरण द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने किया।
इसके अलावा सिकरिया फार्मेसी कॉलेज की ओर से भी भव्य सेवा शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन सदर एसडीओ श्वेता भारती और यमुना सिकरिया ने किया।
एसडीओ श्वेता भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की है।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















