= विश्व में सबसे सस्ता प्रोडक्ट भारत में उत्पादित हो सकेगा-त्वरित टिप्पणी
= टैरिफ का विरोध करने वाली सरकार देश से वसूल रही थी 28 फीसद जीएसटी, कम किया
=कटाई या मड़ाई की मशीनें, घास काटने की मशीनों पर जीएसटी दरें 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है
दुर्केश सिंह संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 05सितंबर।
मोदी सरकार, अमेरिकी सरकार के टैरिफ लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को को रही है। स्वयं देश से 28 फीसद जीएसटी वसूल रही थी। अब राहत प्रदान करने की घोषणा कर रहे हैं। पत्रकार राजीव रंजन बावला ने कहा, अमेरिका को निर्यात किए जा रहे प्रोडक्टों पर जीएसटी न्यूनतम होनी चाहिए। पेट्रोल पर से समस्त टैक्स हटाकर केवल वाहनों पर टैक्स लगाना चाहिए। अब 12और 18फीसद का जीएसटी स्लैब्स खत्म करके मोदी सरकार ने पश्चाताप किया है। राज्य और केंद्र सरकारों को पेट्रोल और डीजल पर से सभी टैक्स हटाकर वाहनों पर लगा देना चाहिए। इससे भारत में विश्व का सबसे सस्ता प्रोडक्ट उत्पादित हो सकेगा।
जानिए, कृषि कार्य में उपयोग आने वाले किन यंत्रों पर जीएसटी कम की गई है: नजरिया न्यूज
उल्लेखनीय है कि कृषि कार्य में सेवा देने वाले उत्पाद स्प्रिंकलर, ड्रिप इरीगेशन सिस्टम, कृषि, बागवानी आदि में मिट्टी तैयार करने या खेती करने की मशीनें, लॉन या खेल के मैदान रोलर, कटाई या मड़ाई की मशीनें, घास काटने की मशीनों पर जीएसटी दरें 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
अन्य कृषि, बागवानी, वानिकी, पोल्ट्री-पालन या मधुमक्खी-पालन मशीनरी, कम्पोस्टिंग मशीन आदि पर पहले की 12% जीएसटी दरों को घटाकर 5% कर दिया गया है.






















