समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के चकबहाउदीन गांव में गुरुवार की सुबह जमीन की आरी तोड़ने के विवाद को लेकर एक युवक के घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. राम कृपाल दास के पुत्र प्रवीण दास के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक प्रवीण दास गांव में ही राम दास की जमीन को ठेका पर लेकर खेती बारी करता था। उसी खेत के बगल के जमीन को जितेंद्र दास और उनके पुत्र विकास दास शंकर महतो का खेत ठेका पर लेकर खेती करते थे।
दोनों के बीच आरी तोड़ने को लेकर झड़प हुआ था। गुरुवार की सुबह नापी भी कराया गया। लेकिन नापी वगैरह सब कुछ हो जाने के बाद घर जाने पर दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मृतक प्रवीण दास के घर में घुसकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। वंही परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही प्रवीण की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रवीण दास को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















