समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में बने लाइब्रेरी में बीते मंगलवार को विकास कुमार झा छात्र को कतिपय बदमाशों के द्वारा अगवा कर लेने के मामले में थाने की पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर दियारा से अपहृत छात्र विकास कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।साथ ही अपहरण कांड में संलिप्त 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना परिसर में बुधवार की देर शाम को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।उनके नेतृत्व में इस अभियान में पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी निगरानी के आधार पर बुधवार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव में छापेमारी कर नदी किनारे से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया।साथ ही इस दौरान इस अपहरण कांड में शामिल 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित छात्र विकाश झा के बीच पैसों का लेन-देन का विवाद था। इसी को लेकर आरोपियों ने फिरौती वसूलने की नीयत से अपहरण की साजिश रची थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार, राजीव कुमार (संसिपुर, बछवाड़ा थाना), शक्ति कुमार (रानी टोल), बिट्टू कुमार (शेरपुर) और पंकज कुमार के रूप में हुई है।साथ ही उन्होंने बताया कि अपहृत छात्र उजियारपुर प्रखंड के शेखपुरा गांव निवासी विकास झा (25 वर्ष) ने एक दिन पहले ही लाइब्रेरी में नामांकन लिया था। जहां से मंगलवार शाम को लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे कार में बैठा लियाऔर ओवर ब्रिज होते हुए बेगूसराय की ओर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने गमछे से विकास का मुंह बांध दिया था। इस मामले में अपहरणकर्ताओं ने छात्र के भाई प्रशांत कुमार से संपर्क कर 16 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।
प्रशांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविंद कुमार और उसके साथियों ने उसके भाई का अपहरण किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ने के एवज में 16 लाख रुपये फिरौती देने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस ने सभी अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















