छतौनी चौक से बापू सभागार तक होगी भव्य पदयात्रा
बिहार की सियासत में नई हलचल मचाने वाली वोटर अधिकार यात्रा अब पूर्वी चंपारण की धरती पर दस्तक देने जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता कल ढाका पहुंचेंगे। वहां से शाम 4 बजे वे मोतिहारी के लिए रवाना होंगे और यहां छतौनी चौक से लेकर बापू सभागार तक पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद बापू सभागार में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।सड़क से लेकर सभागार तक जोर-शोर से तैयारी मोतिहारी में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर की सड़कों पर महागठबंधन के नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। छतौनी चौक से लेकर बापू सभागार तक का इलाका झंडों और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि कल मोतिहारी में जनसैलाब उमड़ेगा।
पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह और कांग्रेस जिला अध्यक्ष गप्पू राय ने बताया – “हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। छतौनी चौक से जब पदयात्रा शुरू होगी तो पूरा मोतिहारी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नारों से गूंज उठेगा। बापू सभागार छोटा पड़ जाएगा, क्योंकि लाखों की भीड़ उमड़ेगी।”महागठबंधन के नेताओं ने जताई उम्मीद।
अभिजीत सिंह और जिलाध्यक्ष गप्पू राय ने ने कहा “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के तमाम बड़े नेता कल मोतिहारी पहुंच रहे हैं।
वोटर अधिकार यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है। पूर्वी चंपारण की धरती पर यह यात्रा ऐतिहासिक होगी।”






















