बिहार का राजनीतिक सरगर्मी इन दिनों काफी तेज हो चुका है और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी बिहार में अपना मोर्चा संभाल लिया है जिसके बाद यहां के राजद व कांग्रेस नेताओं का जोश हाई हो चुका है ।वोट अधिकार रैली में एक ओर जहां हज़ारों हज़ार की भारी भीड़ जमा हो रहा है और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है वही उनके आगमन की सूचना पर मोतिहारी में भी राजद कांग्रेस के नेताओ व कार्यकर्ताओं का जोश हाई है ।
दो दिन बाद यानी 28 अगस्त को राहुल गांधी की वोट अधिकार रैली पूर्वी चंपारण में प्रवेश कर रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है ।इसी कड़ी में आज राजद नेता बिनोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रचार रथ को रवाना किया गया ।
रथ को पूरी तरह से सजाया गया है और उसपर महागठबंधन के सभी शिर्ष नेताओ की तस्वीरें लगाई गई है साथ ही रथ पर लोगो को आमंत्रित करने वाला मनोहार संगीत भी बजाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस रैली में शामिल हो सके ।।इसी कड़ी में रैली की तैयारियों के संबंध में राजद नेता बिनोद श्रीवास्तव व राजद जिलाध्यक्ष सह बिधायक मनोज यादव ने क्या कुछ कहा है सुनिये ,,,,।।।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















