बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के तमाम घटक दल के नेताओ की मौजूदगी में नरकटिया विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन नरकटिया हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया जहां कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा(रामबिलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,भाजपा नेता सह पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद समेत एनडीए की नेता भाग लिया।2025 में 225 सीट फिर से नीतीश के नारे के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा की काफिला भीड़-भाड़ और उत्साह के साथ नरकटिया विधानसभा स्तरीय एनडीए की कार्यकर्ता सम्मेलन की आयोजन पहुँचा जहाँ समर्थकों ने प्रदेश से आये नेताओ से नारा लगा बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाने की मांग किया।
नरकटिया विधानसभा से जदयू संभावित उम्मीदवार बिरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने मंच पर पहुचे जहाँ मंचासीन एनडीए के नेताओ को फूलों का माला पहनाकर अंगवस्त्र से स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मजबूती से विधानसभा चुनाव के तैयारीयों को लेकर नेताओं को अवगत कराया साथ हीं कहा की नरकटिया विधानसभा में एनडीए के सभी कार्यकर्ता यह शपथ ले लिए हैं की इस बार नरकटिया विधानसभा में बदलाव लाकर नीतीश के हाथो को मजबूत करना हैं।क्योंकि आजादी के बाद नीतीश कुमार ही इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बिहार को कहां से कहां तक पहुंचाया है
पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा की एनडीए मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है और सभी नेता कार्यकर्ता मिलकर एनडीए को जिताने का काम करेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे।






















