नजरिया न्यूज/ संवाददाता कुशेश्वरस्थानः
दरभंगा के सांसद डॉ0 गोपाल जी ठाकुर रविवार को मिथिलांचल के प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। मंदिर के पंडा ने सांसद श्री ठाकुर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक कुशेश्वर नाथ महादेव को पूजा कराया।
उन्होंने प्रदेश एवं दरभंगा जिला में अमन-चैन और सुख समृद्धि के लिए भोलेनाथ से कामना किया। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पहले सावन महीना में कुशेश्वरस्थान का यह इलाका टापू बना रहता था।
अब यहां चारों ओर हरियाली नजर आ रहा है। यह बदलाव एनडीए सरकार की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से हर क्षेत्र विकास हो रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। अपनी संभावित हार को देखकर विरोधी दल मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर बेवजह हाय तौबा मचा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को पाग चादर भेंटकर सम्मानित किया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार राय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















