वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज मुख्यालय स्थित खगड़ा मेला का जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी ने मेले परिसर में भ्रमण कर लगे तरह-तरह के झूले का जायजा लिया। वहीं खगड़ा मेला संवेदक बबलू साहा ने कहा राज्य सरकार द्वारा खगड़ा मेला को राजकीय मेला घोषित किया गया है। इसलिए वर्ष 2024 खगड़ा मेला का आयोजन नवीन स्वरूप में होगा ।इस मेले में कई प्रकार के झूले सहित सर्कस ,थियेटर साज़ों समान ,खान -पान की दुकानें आ चुकी है। इसके अलावें मेले में विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। क्राफ्ट बाजार, जिसमें काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सभी आकर्षक सामग्री मिलेगा।मेले की की तैयारी की गई है।
गौरतलब हो कि खगड़ा मेले का वजूद ब्रिटिश शासन काल में नवाब सैयद जैनुदीन हुसैन मिर्जा के द्वारा वर्ष 1883 ई.में स्थापित हुआ था।तब ऐतिहासिक खगड़ा मेला का अपना एक विशिष्ट महत्व था । इस सीमावर्ती जिला किशनगंज का नाम खगड़ा किशनगंज के रूप में राष्ट्रीय एवं ऐसिया स्तर पर विख्यात है। इस मेले में आज का बंगलादेश (यानि पूर्वीपाकिस्थान )पड़ोसी देश नेपाल व भूटान के व्यापारी ही नही बल्कि देश- विदेश से भी पर्यटकों का यहां आना होता था। आजादी के बाद वर्ष 1952 ई. से यह मेला प्रशासन के अधीन हो गया था। बिहार राज्य में सोनपुर मेला के बाद दुसरे स्थान पर खगड़ा मेला को माना जाता रहा है। इस बार राजकीय खगड़ा मेला घोषित होने के बाद करीब सवा करोड़ रूपये में इस मेले का डाक हुआ है। भव्य आकर्षण का केन्द्र खगड़ा मेला जिला वासियो सहित पर्यटकों को जरूर लुभायेगी। इसी मौके पर किशनगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू, नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान, उपमुख्य पार्षद निखत परवीन, संवेदक बबलू साह व अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
नरपतगंज – अजब का संगठन, गजब की कमेटी: नरपतगंज के सोनापुर मध्य विद्यालय में लोकतंत्र शर्मसार, बाहुबलियों ने किया शिक्षा समिति पर अवैध कब्जा
अभिभावक का आरोप: "चार बच्चे पढ़ते हैं, एक को भी नहीं मिला सरकारी लाभ, विरोध किया तो रसूखदारों ने दबाई...






















