नजरिया / कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
तिलकेश्वर थाना के दो अलग-अलग मामलों के फरार आरोपी के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला कराया गया।
थाना अध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि थाना के प्राथमिकी अभियुक्त कुशेश्वरस्थान थाना के मोहिम निवासी सीत सदा के पुत्र अमन सदा तथा खेतास कलना निवासी ननु मुखिया के पुत्र शत्रुघ्न मुखिया के घर पर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत इश्तेहार तामील किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा करते हुए दोनों आरोपी को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। थाना अध्यक्ष श्री राम ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर उसके घर पर इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रहा है।



















