नजरिया /कुशेश्वरस्थान।
पूर्वी प्रखंड के भिन्डुआ में आयोजित महा विष्णु यज्ञ में बीती शुक्रवार की देर रात मेला देखने आए तीन युवक पिस्टल के साथ यज्ञ समिति के स्वयं सेवकों ने पकड़ा
और 112 नंबर की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान थाना क्षेत्र कुशेश्वरस्थान बाजार निवासी कृष्णा साह के पुत्र गोलू कुमार साह, मदन कुमार सास के पुत्र सुमन कुमार साह, तथा संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान बाजार के कुछ युवक बीती रात भिन्डुआ में आयोजित महा विष्णु यज्ञ परिसर में लगे मेला देखने गया था। मेला में एक दुकान पर बज रहे रंगदारी सॉन्ग पर युवक ने धुआं वाली बिस्कुट खाकर पिस्टल लहरा कर डांस करते हुए रील बनाने लगा। युवक के इस हरकत से खफा यज्ञ समिति के सदस्यों ने पिस्टल लहरा रहे युवक और उनके साथियों को मेला से चले जाने को कहा। जिसपर सभी युवक मेला से निकलकर भिन्डुआ गांव की ओर जाने लगा। इस दौरान युवक ने एक हवाई फायरिंग कर कर दी। जिससे मेला में दहशत फैल गया। युवक के इस हरकत पर यज्ञ समिति के स्वयं सेवकों ने युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। स्वयं सेवक को आते देख सभी युवक भी दौड़ने लगा। इसी भागम भाग में पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। युवक पकड़े जाने पर पिस्टल को अपने साथी की ओर फेंक दिया। उसके दो साथी पिस्टल लेने के जैसे ही रुके स्वयं सेवकों ने उन दोनों युवकों को पिस्टल के साथ दबोच लिया और घटना की सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस को पिस्टल और कारतूस के साथ तीनों युवक को उनके हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों ने थाने में आवेदन पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






















