नजरिया / कुशेश्वरस्थान।
मिथिलांचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं अखंड सौभाग्यवती के प्रतीक बरसायत (वट सावित्री) व्रत शनिवार को कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंडों में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रख अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर नवविवाहित दंपतियों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं स्नानादि से निवृत होकर ससुराल से आए नए वस्त्र धारण कर पूजा की तैयारी में जुट गईं।महिलाएं बांस की डलिया में पूरी-पकवान, फल-फूल, मिठाई एवं अनाज लेकर गांव व आसपास स्थित बरगद के पेड़ों के पास पहुंचीं। वहां विधिपूर्वक वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर धागा लपेटते हुए पति एवं संतान की लंबी आयु, धन संपत्ति तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के वृक्ष को पंखा से हवा देकर पति के जीवन में हमेशा शीतलता एवं सुख-शांति बने रहने की मन्नत मांगी।
वहीं सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर वट वृक्ष को भोग अर्पित किया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वट वृक्ष स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। धूप-अगरबत्ती की सुगंध से वातावरण भक्तिमय बना रहा, वहीं महिलाओं द्वारा गाए जा रहे पारंपरिक भक्ति गीतों से पूरा माहौल श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो उठा। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रख संध्या में नियमपूर्वक तैयार भोजन ग्रहण कर व्रत का समापन किया। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।
दरभंगा :- मेला में पिस्टल के साथ तीन युवक को यज्ञ समिति के स्वयं सेवकों ने पकड़ा किया पुलिस के हबाले।
नजरिया /कुशेश्वरस्थान। पूर्वी प्रखंड के भिन्डुआ में आयोजित महा विष्णु यज्ञ में बीती शुक्रवार की देर रात मेला देखने आए...

महिलाएं बांस की डलिया में पूरी-पकवान, फल-फूल, मिठाई एवं अनाज लेकर गांव व आसपास स्थित बरगद के पेड़ों के पास पहुंचीं। वहां विधिपूर्वक वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर धागा लपेटते हुए पति एवं संतान की लंबी आयु, धन संपत्ति तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के वृक्ष को पंखा से हवा देकर पति के जीवन में हमेशा शीतलता एवं सुख-शांति बने रहने की मन्नत मांगी।