नजरिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
सीबीएसई की 12वीं परीक्षा का परिणाम 13 मई 2026 को प्रकाशित हुआ।
जिसमें मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल का परिणाम आशातीत रहा। ब्यूटी कुमारी ने विज्ञान संकाय में 91% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही आयुष कुमार मिश्रा ने 90% अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
जबकि वाणिज्य संख्या में रौनक गुप्ता 88% अंक लाकर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की सुधांशु कुमार गुप्ता 83%, श्रेया सिंह 83%, रोहित भाटिया 83%, इशिता राय 82%, सक्षम कुमार शाह 80%, मेघा कुमारी 80%, अंकित राय 79%, नितेश राज 78%, उकवा फराज 78%,स्नेहा कुमारी 77%, देवराज सिंह 77%,तृषा 77%,प्रीतेश नयन 75%, स्वाति कुमारी 75%, कौशल कुमार74%, साईका इकबाल74%, ऋतिक रंजन 73%, लकी गुप्ता 73%,हिमेश 72%, सनम 72%, अंक लाकर विद्यालय का नाम बढ़ाया।
तीनों संख्या से कुल 117 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया।
विद्यालय में इस तरह का उत्साह जनक सफलता से हर्ष व्याप्त है।
विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी व प्रशासनिक प्रभारी अभिनंदन नौटियाल,मृणाल प्रधान ने इस उत्कृष्ट सफलता के लिए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
12वीं के बेहतर परिणाम आने पर निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान ने गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्चतर शिक्षा के लिए ट्रस्ट के माध्यम से सहयोग करने की बात कही है।
मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप रूगठा,उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद रुंगटा ट्रस्टी उर्मिला रुंगटा, नवीन रूंगटा ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।



















