• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
चोरी नहीं करने देंगे अपना मताधिकार,प्रचंड आवाज़ में और पूरी ताकत से कह रहा है बिहार: राहुल गांधी

चोरी नहीं करने देंगे अपना मताधिकार,प्रचंड आवाज़ में और पूरी ताकत से कह रहा है बिहार: राहुल गांधी

July 10, 2025
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

June 29, 2026
नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

June 29, 2026
अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

June 29, 2026
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

June 28, 2026
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026
अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

June 26, 2026
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 25, 2026
ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

June 25, 2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

June 25, 2026
मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

June 25, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

चोरी नहीं करने देंगे अपना मताधिकार,प्रचंड आवाज़ में और पूरी ताकत से कह रहा है बिहार: राहुल गांधी

by Office Araria
July 10, 2025
0
चोरी नहीं करने देंगे अपना मताधिकार,प्रचंड आवाज़ में और पूरी ताकत से कह रहा है बिहार: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 63

= बिहार में सभी वर्ग के मतदाता एकजुट होकर भाजपा के वोटबंदी को नहीं चलने देंगे : तेजस्वी यादव

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के दिग्गज नेता अख्तरुल ईमान ने वोटबंदी का दिया साथ

भारत निर्वाचन आयोग का दावा-बिहार एसआईआर,14 दिनों में लगभग आधे फॉर्म एकत्र, शेष 17 दिन शेष

वीरेंद्र चौहान/बीरेंद्र पांडेय, नजरिया न्यूज, 10जुलाई।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, मतदाता सूची सत्यापन के खिलाफ महागठबंधन ने बुधवार को बिहार में चक्का जाम कर दिया है। पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी बड़े नेता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और भारत निर्वाचन आयोग तथा मोदी सरकार के वोट चोरी के षड्यंत्रों का खुलासा किया। किशनगंज सहित सभी जिलों में आम आवाम चुनाव आयोग के निर्णय पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 2025के पहले के सभी मतदाताओं के पहचान पत्रों क़ो रद कर दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र में दर्ज पता और जन्म तिथि को भारत निर्वाचन आयोग ने मान्यता नहीं दी है। मनरेगा और राशन कार्ड को भी मान्यता भारत निर्वाचन आयोग ने नहीं दिया है।
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी नेताओं ने इसे वोटबंदी करार देते महाराष्ट्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सम्पन्न चुनावों में भारत निर्वाचन आयोग की कथित धांधली के सवाल की जानकारी मतदाताओं को देने की पहल की। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और बिहार निर्वाचन आयोग सवालों का जवाब नहीं दे रहा है।
फिलहाल ,विपक्ष ने बिहार बंद को सफल बताया।बैंकों में भी हड़ताल रही।
पटना में राहुल, तेजस्वी और मुकेश सहनी जैसे दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ। आयकर गोलबंर से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च किया गया। शहीद स्मारक के पास पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ने की भी कोशिश की गई। राहुल गांधी मार्च और भाषण के बाद दिल्ली लौट गए।
राजधानी पटना के अलावा किशनगंज ,अररिया,गोपालगंज, दरभंगा, आरा, गया, सहरसा समेत कई जिलों में बंद समर्थकों का आम लोगों ने साथ देते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
महागठबंधन में शामिल घटक दलों के अलावा एमआईएम
ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ बंद में शामिल हुआ। सभी लोगों ने गिरफ्तारी दी।पटना की सड़क पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज नेता बंद को नेतृत्व प्रदान किया।
मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका गया। राहुल गांधी, सीबीआई माले, तेजस्वी यादव और अख्तरुल ईमान ने बिहार बंद को ऐतिहासिक बताया।
दूसरी ओर, मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार समेत देश भर में बंद बुलाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले से तय कार्यक्रम के तहत इस बिहार बंद को धार देने के लिए हवाई जहाज से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी आयकर गोलंबर पर पहुंचे। इनकम टैक्स गोलंबर पर पहले से ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ था। इसके बाद तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी जैसे दिग्गज नेता एक वाहन पर सवार होकर मार्च के लिए निकले। गाड़ी पर दिग्गज नेताओं के साथ पटना की सड़क पर कार्यकर्ता लगातार पैदल मार्च कर रहे थे।

बिहार -पटना में भारत निर्वाचन आयोग के मनमानी निर्णय के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करते मतदाता और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता-नजरिया न्यूज

पैदल मार्च करते हुए यह हुजूम शहीद स्मारक पहुंचा। यहां निर्वाचन कार्यालय से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।
इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने अपने संबोधन में भारत निर्वाचन आयोग की मनमानी उजागर की।
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार को छीनते हुए वोट देने वंचित करने का षड्यंत्र मोदी और शाह के इसारे पर भारत निर्वाचन आयोग ने किया है बच्चे से लेकर बूढ़े तक तथा महिलाओं के पास उपलब्ध आधार कार्ड, राशनकार्ड, मनरेगा कार्ड को अमान्य करार दिया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग का दावा -बिहार एसआईआर,14 दिनों में लगभग आधे फॉर्म एकत्र, शेष 17 दिन शेष

08 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे तक एसआईआर की प्रगति को देखते हुए यह संभावना प्रबल है कि गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एकत्र करने की प्रक्रिया अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 से पहले ही पूरी हो जाएगी। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सुचारू रूप से चल रहा है और अब तक 3,70,77,077 गणना प्रपत्र, यानी कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं के मुकाबले 46.95% फॉर्म एकत्र किए जा चुके हैं (शाम 6 बजे तक) — यह प्रगति एसआईआर आदेश जारी होने के 14 दिनों के भीतर हुई है।

पिछले दो सप्ताहों में 7.90 करोड़ प्रपत्र छापे गए और उनमें से 97% से अधिक (7,70,44,990 फॉर्म) मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 18.16% फॉर्म ECINET पर अपलोड किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में संभावित मतदाता गणना प्रपत्र के साथ अपनी पात्रता से संबंधित दस्तावेज़ भी जमा कर रहे हैं, जैसा कि 24.06.2025 के एसआईआर आदेश में उल्लिखित है।

अब लक्ष्य शेष आधे गणना प्रपत्र और पात्रता दस्तावेज़ों को एकत्र करने का है, जिसके लिए अभी भी 17 दिन शेष हैं। बीते 24 घंटों (यानी कल शाम 6 बजे से आज शाम 6 बजे तक) में 82,78,617 गणना फॉर्म एकत्र किए गए हैं, जो एक ही दिन में 10.5% की प्रगति को दर्शाता है। यदि यह गति बनी रहती है, तो यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले ही पूरा किया जा सकता है।

फील्ड में 20,603 नए बीएलओ की जुड़ने से यह प्रक्रिया और तेज हुई है। पहले से ही कुल 77,895 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद कर रहे हैं, फॉर्म भरवा रहे हैं और उन्हें एकत्र कर रहे हैं। बीएलओ द्वारा तीन निर्धारित दौरों में से पहला दौरा पूरा कर लिया गया है और दूसरा दौरा जारी है।

लगभग 4 लाख स्वयंसेवक — जिनमें सरकारी कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस सदस्य आदि शामिल हैं — बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर वर्ग के लोगों को एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग देने हेतु कार्यरत हैं।

इसके अतिरिक्त, सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, 963 एईआरओ, 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी मतदाताओं को फॉर्म जमा करने में मदद कर रहे हैं।

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों ने बीएलए की नियुक्तियों में तेजी लाई है और वे सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। अब तक 1,56,626 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं, जो अभियान शुरू होने के समय 1,38,680 थे। मैनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल की धारा 25.2.1 के अनुसार, वे अभी भी और बीएलए नियुक्त कर सकते हैं।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

by Office Araria
June 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

by Office Araria
June 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़ ,जोकीहाट, अररिया । जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी गांव स्थित ईदगाह मैदान में बसिया मेले के दौरान एक हादसे...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

June 29, 2026
नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

June 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
  • मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा
  • नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त
  • अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त
  • रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In