नजरिया न्यूज़,
रानीगंज:अररिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पोखर के समीप मंगलवार की देर शाम एक युवक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना रानीगंज थाना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, औराही हिंगना गांव निवासी आनंद कुमार मंगलवार की शाम गितवास स्थित अपने मामा के घर से एक लाख रुपये लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त राशि से बथनाहा में ईंट खरीदनी थी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर स्कूल पोखर के समीप पहले से सड़क पर बाइक लगाकर खड़े चार-पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया।
पीड़ित के अनुसार, एक युवक ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जबकि अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपित उनके पास मौजूद एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल युवक बुधवार को रानीगंज थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
इस संबंध में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पोठिया (किशनगंज)। (बयूरो)बीरेंद्र चौहान। दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ...






















