अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल
शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में भीमपुर पंचायत के आदर्श प्राइमरी स्कूल केवला में गुरुवार को बाल संसद का गठन किया गया।जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के शिक्षक नरेश कुमार निराला ने किया जबकि संचालन शिक्षक अवधेश कुमार ने किया।
छात्रों की आमसभा में प्रधानमंत्री सहित सभी अन्य पदों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया।इसमें पांचवी कक्षा के छात्र सुमित कुमार को प्रधानमंत्री और लक्ष्मी कुमारी को उप प्रधानमंत्री के लिए चुना गया। इसके बाद सभी वर्गों को पांच समूहों में बांटकर अलग-अलग बैठाया गया और हर समूह से एक मंत्री और एक उप मंत्री को चुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा सभी मंत्री एवं उप मंत्री की बैठक में चुने गए मंत्रियों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया। इसमें विशाल कुमार को शिक्षा मंत्री, सीमा कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, शिवानी कुमारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, राकेश कुमार को उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, बजरंगी कुमार को जल एवं कृषि मंत्री, अंजू कुमारी को उप जल एवं कृषि मंत्री, आशीष कुमार को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, लक्ष्मी कुमारी टू को उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, रुपम कुमारी को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, अकलेश कुमारी को उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, शिवम कुमार को बाल सुरक्षा मंत्री, नंदनी कुमारी को उप बाल सुरक्षा मंत्री बनाया गया।हर मंत्री के सहयोग के लिए दस दस सदस्यों की एक समिति भी बनाई गई।
शिक्षक नरेश कुमार निराला ने कहा कि बाल संसद स्कूल के बच्चों का एक मंच है, जहां वह अपने स्कूल, समाज, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपने अधिकारों की बात खुलकर करते हैं। बाल संसद के संयोजक शिक्षक श्री निराला ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने में आसानी होगी और आदर्श समाज की स्थापना में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर अमित कुमार, निरंजन कुमार, मोहम्मद अरबाज आलम, नीतू कुमारी, मोनिका कुमारी, पूजा कुमारी, फूल कुमारी,प्रेम कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, शिवानी कुमारी, नैना कुमारी, रूपम कुमारी,भास्कर कुमार, अभिनंदन कुमार, ललिता कुमारी, श्याम सुंदर कुमार, ऋषि कुमार, रीमा कुमारी, पल्लवी कुमारी, नंदनी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, जुली कुमारी, राजनंदन कुमार, अनुष्का कुमारी, रजनीकांत कुमार, रणपियूष कुमार, कृष्णा कुमार, राजकुमार, कृष्ण कुमार, मौसम कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सुष्मिता कुमारी, संध्या कुमारी, यशपाल कुमार, मयंक कुमार, करण कुमार सहित शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




















