अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने गुरुवार को छातापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद कर छातापुर विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की पुरज़ोर अपील की।श्री मिश्रा ने कहा कि छातापुर आज एक गहरे नेतृत्व संकट से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और अधिकारियों की मिलीभगत ने क्षेत्र को भ्रष्टाचार की चपेट में ला दिया है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “छातापुर लूट का अड्डा बन गया है। यहां एक बड़ी मछली के इशारे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, और जनता की मेहनत की कमाई को योजनाओं के नाम पर लूटा जा रहा है।जनसंवाद को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेलकूद और स्थानीय संसाधनों के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, “मेरा पहला संकल्प छातापुर को पलायन मुक्त बनाना है। हमें ऐसा छातापुर बनाना है जहां हर युवा को अपने घर पर ही रोजगार और अवसर मिले।इस जनसंपर्क अभियान में वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनमें छातापुर विधानसभा प्रवक्ता श्री विकास कुमार, अर्जुन शर्मा, भीगो शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सहनी, महानंद सहनी, पवन मिश्रा, विनय मंडल, राजेन्द्र शर्मा, हरीलाल शर्मा, सहदेव शर्मा, अभिषेक पाठक, मोनू मिश्रा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे, जिन्होंने श्री मिश्रा के विचारों का समर्थन किया और क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता को स्वीकारा।




















