नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
सामाजिक कार्यो मे समर्पित, सौंपे गए काम के प्रति सक्षम और संवेदनशील अधिवक्ता डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
यह जानकारी प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के हवाले से अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि नये सिरे से पैनल अधिवक्ताओ का चयन किया जाना है.
बताया गया कि डीएलएसए पैनल वकीलों के नए पैनल के लिए उन अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं, जिनके पास बार एसोसिएशन अररिया में कम से कम तीन साल का अनुभव हो.
आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर अनुभव के साथ-साथ उन मामलों की प्रकृति का विशेष संदर्भ संलग्न किया जाना चाहिए, जिन्हें वकील उसे सौंपना पसंद कर सकता है.
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक को अपने काम के प्रति समर्पित होना चाहिए और साथ ही कार्यालय द्वारा उसे सौंपे गए काम के प्रति सक्षम और संवेदनशील होना चाहिए. पहले से चयनित पैनल अधिवक्ताओं को भी फिर से आवेदन करना आवश्यक है.
महत्वपूर्ण निर्देश के बावत अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन पत्र आवेदकों द्वारा स्वयं के हाथ से भरे गए प्रारूप में भरा जाना चाहिए तथा साथ में शैक्षिक और व्यावसायिक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी भी संलग्न होनी चाहिए. यह पैनल तीन वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17-05-2025 को शाम 04:30 बजे तक है.
आवेदन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया को संबोधित किया जाना चाहिए तथा आवेदन जिला विधि सेवा प्राधिकार अररिया के कार्यालय में हाथों-हाथ अथवा डाक द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए.




















