नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
स्थानीय एडीबी चौक पर अवस्थित एस0ए0 बुक बाइंडिंग के प्रोपराइटर आज़ाद नगर निवासी अलीम हुसैन के साहेबजादे 15 वर्षीय रेहान हुसैन ने सी0बी0एस0ई0 कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किया हैं.
छात्र रेहान हुसैन जिला टॉपर (अंडर-10) बनने के साथ अपने मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर0एस0 व अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
रेहान के पिता का एस0ए0 बुक बाइंडर नाम की एडीबी चौक, आश्रम रोड पर एक बुक बाइंडिंग की दुकान है.
रेहान ने बताया कि वो दिन में 2 से 3 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और इसके इलावा रेहान ने किसी भी ट्यूशन की सहायता नहीं ली है.
रेहान की कामयाबी पर उनके चाहने वालों ने दुआएं दी है. नबी बांदी, आलिम हुसैन, तरननुम फातमा, विनीत प्रकाश, शंभू कुमार साह, कैलाश कुमार, गुडडू, लाल, सोना, करार हुसैन, सायदा रूबी फातमा, चांद हुसैन, तन्नू खातून,मो सुलतान, इमरान हुसैन, सना जबीं, साज़दा खातून, जमाल मास्टर, फ़ैज़ अली, जैर ईमान आदि लोगो ने शुभकामनाएं दी है व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.






















