• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नई दिल्ली -भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है

नई दिल्ली -भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है

May 9, 2025
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

July 4, 2026
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

July 2, 2026
जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

July 2, 2026
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

July 1, 2026
बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

July 1, 2026
अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

July 1, 2026
ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

July 1, 2026
सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

June 30, 2026
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने कुर्साकांटा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने कुर्साकांटा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

June 30, 2026
कुर्साकांटा में विकसित भारत-जी राम जी मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुर्साकांटा में विकसित भारत-जी राम जी मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नई दिल्ली -भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है

by Office Araria
May 9, 2025
0
नई दिल्ली -भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 53

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया को किया संबोधित

वैज्ञानिक और कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय पूरी तरह से तैयार है: केंद्रीय कृषि मंत्री

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा: शिवराज सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री

प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता नई दिल्ली, 09मई

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में श्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है। एक तरफ सीमा पर हमारे जवान तैनात है, पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, दूसरी तरफ खेतों में किसान तैयार है, उनके साथ वैज्ञानिक और कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय भी अपनी ड्यूटी समझते हुए पूरी तरह से तैयार है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा।

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करना हमारे देश का संकल्प है। आतंकवादियों को हम नहीं छोड़ेंगे, उनके ठिकाने, उनके अड्डे तबाह करने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है। हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से नापाक हरकत कर रहा है, सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हर जगह पाकिस्तान मुंह की खा रहा है। हमें अपनी सेना पर, उनके पराक्रम-शौर्य पर गर्व है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विभाग के नाते हमारी भी जिम्मेदारी है। हमारी जवाबदारी है खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करना। गेहूं, चावल व अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बंपर उत्पादन हुआ है, किसानों से खरीद भी जारी है। कल ही हमने खरीफ कांफ्रेंस में भी विस्तार से चर्चा करके खेती के संबंध में रूपरेखा निर्धारित की है।

जवान सीमा पर, किसान खेत में और कृषि मंत्रालय भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

वर्तमान परिस्थितियों में देश का कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भी पूरी तरह से तैयार है-शिवराज सिंह

देश में अन्न के भंडार भरे हैं, फल-सब्जियां भी पर्याप्त- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का भी बफर स्टाक है, किसी चीज की कोई कमी नहीं- शिवराज सिंह

हमारी जनता को खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएगी, हमने खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की है-केंद्रीय मंत्री शिवराज

जम्मू-कश्मीर, पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा करेंगे, अधिकारियों के स्तर पर होगी बात-शिवराज सिंह

भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

14 मई को केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी करेंगे रक्तदान,हम सभी देश सेवा के लिए तत्पर-शिवराज सिंह

प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली, 09मई।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में श्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरा देश तत्पर है। एक तरफ सीमा पर हमारे जवान तैनात है, पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, दूसरी तरफ खेतों में किसान तैयार है, उनके साथ वैज्ञानिक और कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय भी अपनी ड्यूटी समझते हुए पूरी तरह से तैयार है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा।

नई दिल्ली -किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने तथा आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करना देश का संकल्प है: शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की ली जानकारी

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करना हमारे देश का संकल्प है। आतंकवादियों को हम नहीं छोड़ेंगे, उनके ठिकाने, उनके अड्डे तबाह करने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है। हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से नापाक हरकत कर रहा है, सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हर जगह पाकिस्तान मुंह की खा रहा है। हमें अपनी सेना पर, उनके पराक्रम-शौर्य पर गर्व है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विभाग के नाते हमारी भी जिम्मेदारी है। हमारी जवाबदारी है खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करना। गेहूं, चावल व अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बंपर उत्पादन हुआ है, किसानों से खरीद भी जारी है। कल ही हमने खरीफ कांफ्रेंस में भी विस्तार से चर्चा करके खेती के संबंध में रूपरेखा निर्धारित की है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था, जय जवान-जय किसान, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जोड़ा-जय विज्ञान और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसमें जोड़ा-जय अनुसंधान। जवान तैयार है, किसान तैयार है व वैज्ञानिक भी तैयार है, उनका अनुसंधान भी काम आएगा। यह संतोष की बात है कि हमारे पास अन्न के भंडार इस समय भरे हुए हैं। श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3322.98 लाख मीट्रिक टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 3474.42 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। चावल की भी कोई कमी नहीं है, पिछले साल के 1378.25 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले इस साल 1464.02 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। गेहूं पिछले साल था 1132.92 लाख मीट्रिक टन, जो इस बार 1154.30 लाख मीट्रिक टन उत्पादन अनुमानित है, जिसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। श्री शिवराज सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों को भी बधाई दी, जिनके द्वारा विकसित किस्मों व शोध के कारण बढ़ते हुए तापमान में भी उत्पादन में वृद्धि हो रही है। गेहूं-चावल दोनों का उत्पादन एक साल में चार से पांच प्रतिशत बढ़ा है।

श्री शिवराज सिंह ने बताया कि दालों का उत्पादन भी भरपूर हुआ है, जो 242.46 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 250.97 लाख मीट्रिक टन हो गया, वहीं कुल तिलहन 396.69 लाख मीट्रिक टन से 428.98 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हो गया है। उन्होंने बताया कि फल-सब्जियों की भी चिंता नहीं है, बागवानी फसलों का उत्पादन भी पिछले साल के 3547 लाख मीट्रिक टन की तुलना में 3621 लाख मीट्रिक टन हो गया है। आलू पिछले वर्ष 570.53 लाख मीट्रिक टन था, जो इस बार 595.70 लाख मीट्रिक टन है। प्याज 242.67 लाख मीट्रिक टन था, जो इस साल 288.77 लाख मीट्रिक टन है। इसी तरह, टमाटर 213. 23 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 215.49 लाख मीट्रिक टन है।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने किसानों से उपज खरीद की भी जानकारी दी और बताया कि 8 मई तक की स्थिति में, वर्ष 2024-25 में 539.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसी तरह, 8 मई तक 267.02 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा जा चुका है और यह सिलसिला जारी है। चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का बफर स्टाक हमारे पास है, किसी चीज की कोई कमी नहीं है। अगली फसल के लिए भी किसान तैयार है, कल ही खरीफ कांफ्रेंस हुई और हमने तय किया है कि खरीफ सीजन में उत्पादन कैसे बढ़ें, इसके लिए वैज्ञानिक व कृषि कर्मचारी मैदान में निकलेंगे। कृषि मंत्रालय का यह संकल्प है कि हमारी जनता को इन परिस्थितियों में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएं, खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, भरपूर भंडार है हमारे पास, जितनी जरूरत होगी, उतना खाद्यान्न उपलब्ध है।

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कई बार गांव खाली कराए जाते हैं तो ऐसे में हम यह आंकलन भी कर रहे हैं कि वहां अभी कौन-सी फसल बोई जाती है, जिसके लिए बीज व प्लांटिंग मटेरियल भी हम तैयार रखेंगे। अगर थोड़ी-बहुत लेट भी बोवनी होती है तो उस परिस्थिति में उन्हें क्या आवश्यकता होगी, उसकी चिंता भी हम करेंगे। हम जम्मू-कश्मीर व पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा करेंगे व अधिकारियों के स्तर पर भी संवाद होगा कि उन्हें किन चीजों की इन परिस्थितियों में जरूरत है, उसका भी इंतजाम करके रखेंगे। श्री शिवराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी तय किया है कि ऐसी परिस्थितियों में कहीं से यदि हमारे भाई-बहन आते है तो रोजगार की व्यवस्था तत्काल कर दी जाएं।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश पूरी तरह से तैयार है, जिनके साथ कृषि व ग्रामीण विकास विभाग भी तैयार है। हमारे अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान भी करना चाहते हैं। 14 मई को केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान करेंगे, इस समय हम सभी केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से भी देश सेवा के लिए तत्पर है।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

by Office Araria
July 5, 2026
0

नजरिया न्यूज़,महलगांव। जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों...

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

by Office Araria
July 4, 2026
0

ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से रहेंगे जारी; किशन कुमार समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार,...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

July 4, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
  • समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान
  • कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
  • जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In