अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल
एंकर= छातापुर थाना क्षेत्र के भट्टाबाड़ी में बीते 3 मई को कुदाल से काटकर एक नाई की हत्या के बाद VIP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा आज मृतक के घर झखाड़गढ़ पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान VIP नेता सह यथासम्भव के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा ने मृतक के परिजन को आर्थिक मदद भी की।
दरअसल 3 मई को भट्टाबाड़ी गाँव मे जगदीश ठाकुर की मामूली विबाद में कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस हत्या कांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
लेकिन घटना के बाद परिजनों में दहशत का आलम व्याप्त है।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद VIP नेता संजीव मिश्रा मृतक के घर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। और मृतक के परिजन को यथासंभव काउंसिल की तरफ से आर्थिक मदद किया है।
संजीव मिश्रा ने कहा कि यह घटना एक सभ्य समाज के लिए शर्मनाक घटना है। जहां मजदूरी मांगने वाले मजदूर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। ऐसे में प्रसाशन को चाहिए कि की इस घटना में जो भी दोषी है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।
बाइट= संजीव मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक, यथासम्भव काउंसिल।



















