अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल
छातापुर सुपौल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने आज छातापुर मुख्यालय अंतर्गत बजरंग चौक, वार्ड संख्या -16 निवासी श्री विजय पासवान से उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विजय पासवान के समुचित इलाज हेतु हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और तत्कालिक रूप से निजी कोष एवं काउंसिल स्तर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की।गौरतलब है कि श्री विजय पासवान विगत कुछ वर्षों पूर्व पंजाब में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उन्हें रीढ़ की गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनका शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर विजय पासवान अपने इलाज के लिए असहाय और संसाधनों के अभाव में वर्षों से उचित चिकित्सा से वंचित हैं।
श्री संजीव मिश्रा ने उनके इस पीड़ादायक हालात को देखकर गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा —
“छातापुर मेरी जन्मभूमि है। यहाँ के हर नागरिक के सुख-दुःख में सहभागी बनना मेरा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। विजय पासवान जी की हालत अत्यंत दुर्बल और चिंताजनक है। मैं उन्हें सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि बड़े चिकित्सा संस्थान (हायर सेंटर) में इलाज के लिए समुचित प्रबंध करूँगा। इस कार्य हेतु मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय है।”उन्होंने आगे यह भी कहा कि वीआईपी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और सहायता पहुँचाने के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, और यह कदम उसी भावना का प्रतिबिंब है।इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता श्री विकास कुमार, श्री मोनू मिश्रा, श्री कुन्दन कुमार, पूर्व सरपंच श्रीमती प्रमिला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रोहित सिंह चौहान, श्री चंद्रदेव पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोग और शुभचिंतक मौजूद थे।समस्त उपस्थितजनों ने श्री संजीव मिश्रा के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि विजय पासवान जैसे ज़रूरतमंदों को भविष्य में भी इसी तरह मदद मिलती रहेगी।यह पहल न सिर्फ व्यक्तिगत संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा और करुणा भी है।






















