नजरिया न्यूज। भरगामा
जनता से सीधा संवाद, विकास को प्राथमिकता देने का दावा
बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ती जा रही हैं। नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को भरगामा प्रखंड के मानुलहपट्टी पंचायत स्थित पुराने पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू यादव ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि और नरपतगंज से भावी प्रत्याशी जेडी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता के सुख-दुख में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। जेडी यादव ने कहा, “आज भी हमारे गांव बिजली, पानी, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए और इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।” उन्होंने सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने के लिए पारदर्शिता और सक्रियता जरूरी है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए न सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी, बल्कि उनके समाधान के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पप्पू यादव, ज्योतिष कुमार, सोनू कुमार, गौतम यादव, पृथ्वी ऋषिदेव, चैतू ऋषिदेव, फकीर ऋषिदेव, छात्र नेता राणा यादव, माहेश्वरी ऋषिदेव, राजेश यादव, गौरव यादव, सुनील यादव, रौशन कुमार, पप्पू कुमार, बेनी यादव, परितोष कुमार, रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जेडी यादव की यह पहल यह दर्शाती है कि क्षेत्रीय राजनीति अब जनसरोकार और सहभागिता की दिशा में बढ़ रही है। अगर ऐसे संवाद कायम रहे तो नरपतगंज की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव संभव है।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















