नजरिया न्यूज। भरगामा
प्रखंड क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, राहजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, स्मैक और अन्य नशीली पदार्थों के सेवन के बाद लापरवाही से वाहन चलाने वाले युवाओं तथा पियक्कड़ों पर कड़ी कार्रवाई के लिए भरगामा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को एसआई रूपा कुमारी के नेतृत्व में भरगामा–बनमनखी सड़क मार्ग के डकैता बाड़ी, भटगामा चौक और खजूरी मोड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग करने वाले और संदेहास्पद गतिविधियों में संलिप्त दिखने वाले व्यक्तियों को रोका, उनसे पूछताछ की और उनके वाहनों के कागजातों की गहन जांच की। पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसे युवक भी मिले जो सीमावर्ती जिले के अलग-अलग गांवों से आए हुए थे। इनसे उनके आने के कारण के बारे में सघन पूछताछ की गई। संतोषजनक उत्तर मिलने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त भरगामा थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई सिफैत यादव, एसआई रौशन कुमार एवं एसआई राजनारायण यादव ने प्रखंड के विभिन्न हिस्सों और मुख्य मार्गों, साथ ही बैंकों के आस-पास भी वाहन चेकिंग की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम भी पुलिस ने कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया था और शुक्रवार को भी यह अभियान लगातार जारी रहा। खासकर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने विशेष गश्त करते हुए आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से अवैध हथियार, वाहन के वैध कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की जा रही है। साथ ही नशे की हालत में तेज गति से बाइक चलाने वालों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।
पुलिस बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दे रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर तुरंत उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















