नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रानीगंज के विधायक अचमित ऋषिदेव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, राजस्व पदाधिकारी रवि राज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, रानीगंज 20 सूत्री अध्यक्ष राजू मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक अचमित ऋषिदेव द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए 20 सूत्री समिति की भूमिका अहम है।
भाजपा नेता सह 20 सूत्री सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार द्वारा दी जा रही लाभकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना और चुनाव में एनडीए गठबंधन को मजबूत स्थिति में लाकर सरकार बनाना है।
कार्यक्रम में जदयू प्रखंड प्रवक्ता सह 20 सूत्री सदस्य संजय मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करूंगा।
इस अवसर पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष नित्यानंद मेहता, सदस्य सत्यनारायण यादव, प्राणेश कुमार मंडल, दीपक मंडल, प्रिया श्रीवास्तव, नौरेज आलम, कुंदन चौधरी, प्रेमलाल मेहता, अशोक कुमार सिंह, कौशल सिंह भदोरिया, नीतू देवी, निरसू ऋषिदेव, मिथिलेश कुमार, राजेश चंद्र झा, दीपक कुमार मुन्ना, रघुनंदन साह, कुमार गुप्ता, कन्हैया झा, अजय सिंह, चंदन सिंह, यदुनंदन मेहता, ओम प्रकाश पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग एवं एनडीए के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नेताओं ने इसे विकास के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया।






















