नजरिया न्यूज। भरगामा
पूर्व विधायक ने की देश की सुख-शांति की कामना
शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हो गई। कथा समापन के उपरांत परिसर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर नरपतगंज के पूर्व विधायक देवंती यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
महामंडलेश्वर मोनी बाबा ने कहा कि, “सात दिनों तक चली कथा और रासलीला ने पूरे क्षेत्र को भक्ति में सराबोर कर दिया। इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में समरसता और सौहार्द का भाव पैदा करते हैं। अखंड संकीर्तन में भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार मुन्ना, कौशल सिंह भदोरिया, नित्यानंद मेहता, ओमप्रकाश कुंवर टार्जन, अनमोल कुंवर,संजय मेहता,संजय मेहता सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पूजा-अर्चना कर समाज और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्ति, श्रद्धा और संकीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही।






















