नजरिया न्यूज़, अररिया।
डॉ० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत अररिया जिला की महादलित बस्तियों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अररिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज रामपुर कोदरकट्टी, वार्ड सं० 01 के लहना रामपुर में शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में सरकार द्वारा संचालित 17 विभागों की 22 योजनाओं की जानकारी दी गई और योग्य लाभुकों से आवेदन लेकर निष्पादन भी किया गया।
शिविर में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वासभूमि बंदोबस्ती, पेंशन योजना, जन-धन खाता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आधार और ई-श्रम कार्ड समेत कई योजनाएं शामिल थीं।
उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी की उपस्थिति में लाभुकों को प्रमाण पत्र व लाभ प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया प्रमिला देवी ने, जन्म प्रमाण पत्र मिला पारस कुमार व शारदा कुमारी को, जबकि सुरज कुमार ऋषिदेव का जन-धन खाता खोला गया। शिविर में प्रभारी सुभाष चन्द्र गुप्ता सहित सभी विभागीय कर्मी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार द्वारा आज के सभी विशेष शिविरों के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा और श्री अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों को विभिन्न पंचायतों में जिम्मेदारी सौंपी गई।






















