समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दलसिंहसराय शहर शाखा का 25 वां सम्मेलन बुधवार को शहर के भगवानपुर चकसेखु स्थित कॉमरेड अशोक मालाकार नगर में धर्मवीर प्रकाश ने झंडोत्तोलन कर शुभारंभ किया।
वंही शहीद वेदी पर माल्यार्पण के उपरांत धर्मवीर प्रकाश की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई। सभा में पहलगाव में मारे गए लोगो के प्रति 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।
आम सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने पार्टी के 100 वें साल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम्युनिस्ट संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वंही अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि कम्युनिस्ट वर्ग संघर्ष की बैचारिक पार्टी है। जो सर्वहारा शोषित समाज के उत्थान के लिये संघर्ष करती आ रही है।जब तक सर्वहारा समाज का कल्याण नही हो जाता पार्टी संघर्ष करती रहेगी ।
वंही एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर किसान विरोधी है। मुट्ठी भर कार्पोरेट घराने के इशारे पर श्रम कानून में बदलाव कर मालिक पछि कानून बना रही है।मौके पर सभा को सहायक अंचलमंत्री शंकर राम, किसान नेता शम्भु कुमार चौधरी, रजनीकांत चौधरी, मजहर आलम, तिरपित राय, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना,गिरधर झा, मो उस्मान, मो निज़ाम, ने सम्बोधित किया।
धर्मवीर प्रकाश की अध्यक्षता में हुई सम्मेलन का उद्घाटन जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने किया। साथ ही अगले सत्र के लिये 7 सदस्यक कार्यकारणी बनाया गया। जिसके सचिव रजनीकांत चौधरी एवं सहायक सचिव धर्मवीर प्रकाश चुने गए। 5 सदस्य प्रतिनधि अंचल सम्मेलन के लिये चुने गए। सम्मेलन में भाषण देते हुए अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि मोदी सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है। जिसके खिलाफ आगामी 20 मई 2025 को पूरे देश मे आम हड़ताल किया जायेगा, जिसमें यहाँ के भी किसान मजदूर भाग लेंगे।
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
नजरिया न्यूज़,महलगांव। जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों...






















