• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अररिया बिहार भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के

अररिया बिहार भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के

May 8, 2025
सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

November 7, 2026
सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

November 7, 2026
पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन

पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन

November 7, 2026
पलासी प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां पुल के समीप गड्ढे से पांच दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, इलाके में सनसनी

पलासी में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

November 7, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और चांदी का हार छीनने का आरोप

November 7, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार फोटो वायरल करने की धमकी

November 7, 2026
पलासी प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां पुल के समीप गड्ढे से पांच दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, इलाके में सनसनी

पलासी प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां पुल के समीप गड्ढे से पांच दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, इलाके में सनसनी

November 7, 2026
अररिया – अररिया में 4451 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया – अररिया में 4451 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

November 7, 2026
सहरसा – सहरसा सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार

सहरसा – सहरसा सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार

November 7, 2026
लखनऊ – निष्पक्ष चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की वायरल टिप्पणी…

लखनऊ – निष्पक्ष चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की वायरल टिप्पणी…

November 7, 2026
रानीगंज – धनतेरस, दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर रानीगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

रानीगंज – धनतेरस, दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर रानीगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

November 7, 2026
कुआरी –  धनतेरस पर कुआरी बाजार में पुलिस की चौकसी, सोना-चांदी की दुकानों का किया निरीक्षण

कुआरी – धनतेरस पर कुआरी बाजार में पुलिस की चौकसी, सोना-चांदी की दुकानों का किया निरीक्षण

November 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 8, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अररिया बिहार भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के

by Office Araria
May 8, 2025
0
अररिया बिहार भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 251

संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु बने वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता
सहयोगी संगठन जागरण कल्याण भारती के साथ मिलकर अररिया जिला में बाल अधिकारों की सुरक्षा में निभा रहे प्रमुख भूमिका• भुवन ऋभु अररिया जिला में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के काम से करीब से जुड़े हैं जहां जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन बाल विवाह व बच्चों की ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज का सहयोग व मार्गदर्शन कर रहे है• जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) बाल अधिकारों की सुरक्षा के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा कानूनी हस्तक्षेप नेटवर्क है जिसके सहयोगी नागरिक समाज संगठन देश के 416 जिलों में काम कर रहे हैं• जिले को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने व 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए जागरण कल्याण भारती भुवन ऋभु के कानूनी व रणनीतिक दिशानिर्देशों पर अमल कर रहा है
• भुवन ऋभु के कानूनी हस्तक्षेपों का शोषण व उत्पीड़न के लिहाज से संवेदनशील बच्चों के हक में राज्य स्तर पर व अररिया जिला में बाल अधिकार नीतियों पर असर देखने को मिला है• इस वैश्विक मान्यता से बाल अधिकारों की सुरक्षा व अररिया जिला को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों को मिलेगा बढ़ावा प्रख्यात बाल अधिकार अधिवक्ता व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के संस्थापक भुवन ऋभु को वर्ल्ड लॉ कांग्रेस की बैठक में वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन (डब्ल्यूजेए) ने प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। भुवन ऋभु का बिहार और खास तौर से अररिया जिला से गहरा नाता रहा है जहां जेआरसी के सहयोगी के तौर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन दुनिया का सबसे बड़ा कानूनी हस्तक्षेप नेटवर्क है जिसके सहयोगी संगठन देश के 416 जिलों में जमीन पर काम कर रहे हैं।वर्ष 1963 में स्थापित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन दुनिया के विधिवेत्ताओं की सबसे पुरानी संस्था है जिसने न्याय के शासन की स्थापना में अपने योगदान के लिए विंस्टन चर्चिल, नेल्सन मंडेला, रूथ बेडर गिन्सबर्ग, स्पेन के राजा फेलिप षष्टम्, रेने कैसिन और कैरी कैनेडी जैसी ऐतिहासिक हस्तियों को सम्मानित किया है।जेआरसी के संस्थापक को मिले इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर सहयोगी संगठन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा, “यह सिर्फ भुवन जी का व्यक्तिगत सम्मान नहीं है- यह हम उन सभी लोगों के लिए अत्यंत गर्व का पल है जो प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन ने उनके कार्यों को जो मान्यता दी है, वह हम सभी के संघर्ष और विश्वास का सम्मान है। यह हमारे प्रयासों को नई गति और उर्जा देगा और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से हम 2030 तक अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम यह भी सुनिश्चित करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं कि बाल मजदूरी के लिए जिले के एक भी बच्चे की ट्रैफिकिंग नहीं होने पाए। यह वैश्विक सम्मान हमारे संकल्प को और मजबूती देता है और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया बनाने के हमारे सपने को नई उर्जा देता है।”डोमिनिकन रिपब्लिक में 4 से 6 मई के बीच हुए इस कार्यक्रम में दुनिया के 70 से ज़्यादा देशों से आए लगभग 1500 विधिवेत्ता और 300 से अधिक वक्ता शामिल हुए। इस मौके पर दुनिया की सबसे पुरानी ज्यूरिस्ट संस्था ने भुवन ऋभु को बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए दो दशकों से ज़्यादा समय से किए जा रहे उनके बेहतरीन काम- चाहे वो क़ानूनी लड़ाइयां हों या जमीनी जागरूकता- के लिए सम्मानित किया। डोमिनिकन रिपब्लिक के श्रम मंत्री एडी ओलिवारेज ऑर्तेगा और वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने उन्हें ‘मेडल ऑफ ऑनर’ प्रदान किया। इस अवसर पर डोमिनिकन रिपब्लिक की महिला विभाग की मंत्री मायरा जिमेनेज भी उपस्थित थीं।इस मौके पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने कहा, “हमारे संस्थापक को ‘मेडल ऑफ ऑनर’ जैसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना न सिर्फ हमारे नेटवर्क के लिए ऐतिहासिक क्षण है बल्कि पूरे देश में बाल अधिकार आंदोलन के लिए मील का पत्थर है। यह इस तथ्य की एक बार फिर पुष्टि करता है कि बच्चों की आजादी व गरिमा की रक्षा के लिए कानूनी हस्तक्षेप एक बेहद सशक्त औजार है। वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन की ओर से मिली यह मान्यता पूरे देश में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत का सम्मान है। हमें गर्व है और इससे भी ज्यादा हमें देश के प्रत्येक जिले को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के अभियान को जारी रखने की प्रेरणा मिली है। हम इस मिशन को और मजबूती से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के नतीजे में कई ऐतिहासिक फैसले आए हैं जिसने देश में बाल अधिकार व बच्चों की सुरक्षा का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। ऋभु की याचिका पर 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिकिंग को पहली बार परिभाषित किया। साथ ही, 2013 में बच्चों की गुमशुदगी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जो ऐतिहासिक फैसला आया, उसने कानूनी तंत्र में गुमशुदा बच्चों के मामलों को देखने का तरीका ही बदल दिया। उनके कानूनी हस्तक्षेपों से बच्चों के ऑनलाइन एवं असल जीवन में होने वाले यौन शोषण को रोकने के लिए कानून बने और उन्होंने बच्चों से बलात्कार व बाल विवाह के खिलाफ कानूनों को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाई।अपनी किताब ‘व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन : टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज’ में ‘पिकेट’ रणनीति के जरिए बाल विवाह के खात्मे का समग्र रणनीतिक खाका पेश किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में जारी दिशानिर्देशों में एक व्यापक मार्गदर्शिका के तौर पर मान्यता दी। जागरण कल्याण भारती भी इसी रणनीति पर अमल करते हुए अररिया जिला को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ऋभु के संघर्षों और उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए डब्ल्यूजेए के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने कहा, “भुवन ऋभु का दृढ़ता से मानना है कि न्याय लोकतंत्र का सबसे मजबूत खंभा है और उन्होंने पूरा जीवन भारत व पूरे विश्व में बच्चों और यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने लाखों-महिलाओं और बच्चों को बचाने के साथ ही एक ऐसा कानूनी ढांचा निर्मित किया है जिससे आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। यह पुरस्कार कानूनी हस्तक्षेपों के जरिए बच्चों के लिए एक निरापद और बेहतर दुनिया बनाने के उनके प्रयासों का सम्मान है।”

Share this on WhatsApp
Share200Tweet125Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

by Office Araria
November 7, 2026
0

नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे "नशा मुक्त कोशी" अभियान...

सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

by Office Araria
November 7, 2026
0

अमेरिका और इंग्लैंड सहित कई देशों से मिल रहा आयोजन को समर्थन, महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा विशेष...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार

November 7, 2026
सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

November 7, 2026
पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन

पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन

November 7, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • सहरसा – नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 1788.35 लीटर शराब बरामद एवं 84 व्यक्ति गिरफ्तार
  • सहरसा – बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद
  • पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन
  • पलासी में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
  • पलासी में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और चांदी का हार छीनने का आरोप

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In