– मजदूर दिवस पर अररिया के श्रमिकों को मिला मंत्री श्री श्रवण कुमार का प्रोत्साहन
नजरिया न्यूज, अररिया। मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने अररिया जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कार्यों में लगे श्रमिकों से दूरभाष पर संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रमिकों से मनरेगा से प्राप्त रोजगार, मजदूरी भुगतान एवं कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारियाँ लीं और उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस क्रम में ग्राम पंचायत सहसमल, अररिया के निवासी मोहम्मद रज्जाक (पिता- अयूब) से बातचीत की गई।
श्री रज्जाक ने जानकारी दी कि उन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है और उन्हें कार्य व भुगतान को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
माननीय मंत्री ने उनकी सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य श्रमिकों को भी मनरेगा के कार्यों में बट चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण जीवन में स्थायीत्व और सम्मानजनक रोजगार का सशक्त माध्यम बताया।






















