समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
पूर्व न्यायाधीश सूर्य नारायण मंडल के पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय परिसर स्थित गवाह विश्रामालय में लगे उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया।
मौके पर एडीजे शशि कांत राय,एसीजेएम विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल,एसडीओ प्रियंका कुमारी,डीसीएलआर सविता कुमारी,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार पोद्दार समीर, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, नागेंद्र नाथ चौधरी, शिवशंकर वर्मा,उग्र नारायण कमल,प्रभात मिश्र, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी,अनिल नायक सहित अन्य अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिक आदि ने माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर ने किया।























