अजमल खान, ब्यूरोचीफ नजरिया न्युज, सुलतानपुर, 17मार्च।*
काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी को भाजपा संगठन ने सुलतानपुर जिले के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। भाजपा नेता प्रदीप सिंह टाइगर ने नये जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुशील त्रिपाठी काशी क्षेत्र के महामंत्री हैँ ।निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा का स्थान काशी क्षेत्र के महामंत्री श्री त्रिपाठी लेंगे।
मण्डल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगणों ने माला पहनाकर श्री त्रिपाठी को बधाई व शुभकामनाएं दीं है।इस मौके पर भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा।भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी के प्रस्तावक मंडल अध्यक्ष करौँदीकलां विक्रमाजीत वर्मा ‘विक्की थे।























