नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
शुक्रवार को न्यायमण्डल के प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के अध्यक्ष गुंजन पांडेय के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के मद्देनजर जागरूकता वाहन (न्याय रथों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ये सभी जागरूकता वाहन (न्याय रथों) अररिया जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों मे जाकर आगामी 14 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें अपने सुलहनीय प्रकृति के मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करने हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
जागरूकता वाहन (न्याय रथों) में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के भी वाहन पोस्टर-बैनर के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी विवादों के हमेशा के समाप्त करने का बहुत ही सरल माध्यम है।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
मौके पर एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एडीजे-2 संजय कुमार रॉय, एडीजे-04 रवि कुमार, एडीजे-06 अजय कुमार, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-01 राजीव रंजन सिंह, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-02 संतोष कुमार गुप्ता, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसडीजेएम श्रीपार्थ, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह सबजज सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय,
मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, जेएम क्रमशः स्कन्द राज, उदयवीर सिंह, विकास कुमार, राजन कुमार, गजेन्द्र कुमार चौरसिया,आशीष आनंद, प्रणव कुमार, संतोष कुमार, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, डीएलएसए के सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, मेडिएशन फोरम के सभी अधिवक्ता पदाधिकारी, एलएडीसी के अधिवक्ता पदाधिकारी, कोर्ट कर्मी आदि उपस्थित दिखे।






















