नज़रिया न्यूज कुर्साकांटा/अररिया। रंजन राज।
बुधवार को कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के मिल्की में आगामी मार्च 2025 में आयोजित होने वाली महा विष्णु यज्ञ को लेकर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया।
जानकारी देते आयोजक समिति ने बताया कि महा विष्णु यज्ञ को लेकर आगामी 04 मार्च 2025 को विशाल शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी तो 05 मार्च 2025 से महा विष्णु यज्ञ प्रारंभ होकर 11 मार्च 2025 को संपन्न होगी। आयोजक समिति ने बताया कि महा विष्णु यज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया है। वहीं भूमि पूजन में मौजूद सिकटी विधायक सह मुख्य सचेतक भाजपा विजय कुमार मंडल ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन से सामाजिक समरसता में जहां इजाफा होता है वहीं लोगों में सुविचार के साथ अच्छी संस्कार मिलता है।
महा विष्णु यज्ञ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर आयोजक समिति की सराहना की जानी चाहिए।मौके पर पूर्व मुखिया रहटमीना शंभू मंडल, सौरगांव मुखिया चंद्रानंद मंडल, पंसस प्रमोद तिवारी, बबलू मंडल, रेवती रमण, पंकज कुमार माथुर, जितेंद्र कुमार नीरज, कामेश्वर मंडल, उमाकांत मंडल, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मो शाहजहां, उद्यानंद मंडल, शिवनारायण मंडल पंकज मंडल, हिमांशु मंडल सहित आयोजक समिति के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।






















