नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
न्यायमण्डल अररिया के प्रांगण में आगामी 14 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों के निपटारा के लिए पंद्रह पीठों का गठन किया गया है।
यह गठन प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पाण्डे के निर्देश पर किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुल्हानिये मामलो का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में सुलह-समझौतों के आधार पर किया जायेगा। 
जानकारी देते हुए अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का यह चौथा व अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत है।
इस बार भी अधिक-से-अधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बतलाया कि इस हेतु चिह्नित वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर उन्हें सूचित किया जा चुका है।
बैंकों के भी मामलों में पक्षकारों को सूचना दी गई है।
पक्षकारों के सहयोग हेतु सहायता केन्द्र में पारा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहेंगें।
सचिव ने पक्षकारों से अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने हेतु अनुरोध किया।
बतलाया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की तैयारी जोरों पर की गई है।






















